12 Apr


रसगुल्ला 

सामग्री -

          छैना बनाने के लिए -

                                           गाय का दूध - 1 लीटर

                                           विनेगर - लगभग 1/4 कप  या दही - 1/2 कप

            चाशनी -

                               शक्कर (चीनी ) - 1 कप

                               पानी - 5 कप

                               इलायची - 1

                               गुलाब जल - 1/4 टीस्पून ( छोटा चम्मच )

           

विधि -

  1. कच्चे दूध को एक बार उबालकर ठंडा कर ले और फ्रिज में रखे | दूध पर मलाई जम  जाएगी ,उस मलाई को निकाल ले |अब छैना बनाने के लिए दूध तैयार है |
  2. एक कटोरी में विनेगर ले और उसमे  1/4 कप पानी मिलाये |
  3. एक तपेली पर छलनी रखे और उसपर मलमल का कपडा बिछाए |
  4. इसके बाद दूध को  हल्की आंच पर रखकर एक बार उबाल लें। गैस बंद करे और फिर इसमें विनेगर वाला घोल  धीरे -धीरे डालें। हल्का चलाएं। दूध से पनीर और पानी अलग दिखाई देगा |
  5. अब इसे तुरंत मलमल का कपडा बिछी हुई छलनी  में डाले और ऊपर से ठंडा पानी डालकर हाथो से छैना को हिलाले |कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये  और पोटली बनाकर  लगभग  2 से 3 घंटे के लिए नल पर लटका दीजिये जिससे छैना से बचा हुआ अतिरिक्त पानी निकल जाये | रसगुल्ले बनाने के लिये छैना ज्यादा सुखा ना हो, उसमे थोडी सी नमी होनी चाहिए |
  6. इसके बाद  छैना को हल्की हथेलियों से मैश कर लें। ध्यान रहे छैना अच्छी तरह मैश हो जाना चाहिए |
  7.  छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर छोटे -छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये | सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये |
  8. बड़े कुकर में या बड़े बर्तन में पानी और शक्कर  डालकर तेज आंच पर गरम करे,इसमें इलायची को छीलकर डाल दे |जैसे ही उबाल आ जाये तब छैना के गोले डाले और ढक्कन ढक दे ,सिटी नहीं लगानी है बस ढकना है |
  9. करीब 15 मिनट के लिए इन्हें  तेज आंच पर ढककर पकने दें। ध्यान रहे कि चाशनी में हमेशा उबाल आता रहे  इसलिए गैस की आंच तेज ही रखे |
  10. रसगुल्ला पक जाने के बाद इन्हें ठंडा करने के लिए चाशनी सहित किसी बर्तन में निकाल ले। बहुत ध्यान से निकाले  |
  11. ठन्डे होने के बाद अब इसमें गुलाब जल डाल दे |
  12.  इसके बाद इन्हें फ्रिज में रख दीजिये,रसगुल्ले चाशनी में डूबे रहने दें ,10-12 घंटे बाद रसगुल्ले अच्छे मीठे और बहुत ही स्वादिष्ट हो जायेंगे |

सुझाव -

  • छैना ताजा और गाय के दूध से बनायें |
  • गरम रसगुल्लो को बिल्कुल ना हिलाए नहीं तो टूट जाएँगे |
  • यदि छैना में पानी ज्यादा रह गया तो रसगुल्ले चपटे बनेंगे ,यदि पानी कम रहा तो रबड़ जैसे बनेंगे |
  • छैना में  नमी सही मात्रा में रहना चाहिए |छैना  बनाने के लिए  हमेशा मलाई निकला हुआ दूध ले |
Comments
* The email will not be published on the website.
I BUILT MY SITE FOR FREE USING